जाट संस्कृति समारोह के लिए करेंगे जनसंपर्क
नजीबाबाद। जाट समाज ने सामाजिक समरसता के लिए संगठित रहने तथा आठ मार्च को झालू में आयोजित जाट संस्कृति समारोह के लिए जनसंपर्क करने का निर्णय लिया।
नजीबाबाद के गांव धनसिनी में सुरेश आर्य की अध्यक्षता में जाट समाज की बैठक में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषय पर जागरूक रहने, युवा पीढ़ी को व्यसनों से बचाकर संस्कारवान बनाने पर चर्चा की। सुरेश आर्य ने आठ मार्च को झालू में आयोजित होने वाले जाट संस्कृति समारोह की जानकारी देते हुए समाज से समारोह को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जाट समाज के अराजनैतिक जाट संस्कृति समारोह में जस्टिस आरए सिंह, ओमपाल सिंह राठी, शिवप्रताप, पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ.एमएस मलिक चंडीगढ़, पूर्व डीआईजी डीपी धनकड़ हरियाणा, उषा चौधरी, डॉ. मनोज वर्मा भाग लेंगे। समारोह में जाट समाज के मेधावी प्रतिभाओं, शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। डॉ. निपेंद्र काकरान के संचालन में आयोजित बैठक में अर्जुन चौधरी, सोमपाल राठी, कपिल चौधरी, धीर सिंह, शीशपाल सिंह, योगेश कुमार, सुधीर कुमार ने भाग लिया।