फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, हालत गंभीर

विज्ञापन
अस्पताल में झुलसी महिला का उपचार करते परिजन स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
गांव पल्लावाला का मामला, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। गांव पल्लावाला में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के तहेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली देहात थाने के गांव जनदरपुर मंडावली निवासी शाहिद ने धामपुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने चचेरी बहन समरोजा की शादी गांव पल्लावाला निवासी खुशनुद्दीन के साथ 13 साल पहले की थी। दोनों के तीन बच्च है। आरोप है कि खुशनुद्दीन आए दिन समरोजा के साथ मारपीट करता रहता है। इस कारण वह काफी परेशान रहती है। कई बार खुशनुद्दीन को समझाया गया, लेकिन वह हरकत से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को किसी बात को लेकर दंपती में झगड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर खुशनुद्दीन में समरोजा पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इसमें समरोजा गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत मानते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाल किरनपाल सिंह का कहना है कि आरोपी खुशनुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें