फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने वाली पुलिस को कौन करे जागरूक

विज्ञापन
कोई इन्हें भी पढ़ा दे यातायात नियमों का पाठ। बिजनौर में यातायाता सुरक्षा माह जागरूकता के लिए जहा? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चेकिंग करने वाली पुलिस को कौन करे जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। एक तरफ तो पुलिस यातायात माह में लोगों को यातायात नियमों में बारे में बताकर जागरूक कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस खुद ही यातायात नियमों का धज्जियां उड़ा रही है। ऐसा ही नजारा शहर के मुख्य चौराहों पर देखने को मिला, जहां पुलिसकर्मी बेखौफ बाइकों पर बिना हेमलेट के घूमते नजर आए।
विज्ञापन

नवंबर में मनाए जाने वाले यातायात माह की जागरूकता रैली को डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में पुलिस उन्हें बता रही है कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें। मगर ये सब नियम आम जनता के लिए हैं। पुलिसकर्मी खुद ही यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर में शक्ति चौराहे, जीज चौक और नुमाइश ग्राउंड पर पुलिसकर्मी बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते नजर आए।

कोई इन्हें भी पढ़ा दे यातायात नियमों का पाठ। बिजनौर में यातायाता सुरक्षा माह जागरूकता के लिए जहा?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में बिना हेलमेट के जाती महिल पुलिसकर्मी।- फोटो : BIJNOR

कोई इन्हें भी पढ़ा दे यातायात नियमों का पाठ। बिजनौर में यातायाता सुरक्षा माह जागरूकता के लिए जहा?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें