रेहड़ में गांव मानियावाला के रहीश अहमद ने बताया कि उनके गांव ही भूरी घर में खाना बना रही थी।
इसी दौरान कूकर की सीटी झटके से निकलकर भूरी के गाल के भीतर जा धंसी। सीटी उसके गाल में फंस गई। ग्रामीणों ने सीटी निकालने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली तो बेहोशी की हालत में भूरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत मानते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।