फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लिंटर डालते समय ढूला गिरा, राजमिस्त्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट । हाइवे किनारे एक भवन का लिंटर डालते समय ढूला अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक राज मिस्त्री पप्पू घायल हो गया। नगर निवासी मजहर ने बताया कि हाइवे पर ग्राम घोसियोवाला के निकट एक होटल के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार की दोपहर भवन का लिंटर डाला जा रहा था। आधे से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका था। इसी दौरान अचानक ढ़ूला लिंटर के मलबे सहित गिर गया। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे में राज मिस्त्री पप्पू घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें