धामपुर के गांव मधी के जंगल में मिला मृत गुलदार का शव। फोटो ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। मधी गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि उनके गांव में मृत गुलदार पड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी फोटो भी वायरल की। डीएफओ अरुण कुमार सिंह और धामपुर रेंज के क्षेत्राधिकारी गोविंद गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां गुलदार नहीं मिला। रेंजर गोविंद गंगवार का कहना है कि जो फोटो प्राप्त हुआ है, उसे देखकर फोटो की लोकेशन सही लग रही है। हो सकता है कि टीम के पहुंचने से पहले लोगों ने हटा दिया हो। उन्होंने हिदायत दी है कि यदि किसी ने मृत गुलदार के शव के साथ छेड़छाड़ की है या शव को हटाया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।