फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहू बुवाई: एनपीके की कमी, यूरिया व डीएपी खाद पर्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रबी की फसल गेहूं बुवाई जनपद में शुरू हो गई है। अगेती गेहूं बुवाई धीमी गति से हो रही है। जनपद में 153435 हेक्टेयर क्षेत्रफल गेहूं की बुवाई का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अभी तक 5990 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं बुवाई है। गेहूं बुवाई के एनपीके खाद की कमी है, लेकिन यूरिया व डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। विक्रेताओं के पास सभी खाद उपलब्ध है। इसी सप्ताह खाद की एक रैक आने वाली है। पर्याप्त मात्रा में किसानों गेहूं बुवाई के लिए अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद की मुख्य फसल गन्ना है। गन्ना फसल सवा दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादित है। दूसरे स्थान पर गेहूं की बुवाई होती है। किसान अपनी जरूरत के अलावा बाजार में बेचने के लिए कम क्षेत्रफल में गेहूं बुवाई करते हैं। इस बार गेहूं बुवाई का लक्ष्य ज्यादा है। इस बार जनपद में 1,53,435 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं बुवाई का लक्ष्य है, जबकि इसके सापेक्ष जिले में 5990 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं बुवाई हो चुकी है। यहां ज्यादातर गेहूं बुवाई गन्ना कटाई के बाद होती है। अभी चीनी मिलें शुरू हुई है। जैसे जैसे किसान गन्ना आपूर्ति कर खेत खाली करते रहेंगे, वैसे ही खाली खेत में गेहूं बुवाई करते रहेंगे।
गेहूं बुवाई का लक्ष्य - बुवाई हुई
153435 हेक्टेयर - 5990 हेक्टेयर
बीज वितरण का
बीज का लक्ष्य - वितरण हुआ
68852 क्विंटल - 17076.8 क्विंटल
जिले में खाद की स्थिति
यूरिया खाद
लक्ष्य - बिक्री केंद्रों पर - बफर
45600 - 7130 - 5595 मीट्रिक टन
डीएपी खाद
लक्ष्य - बिक्री केंद्रों पर - बफर
14750 - 2627 - 4125 मीट्रिक टन
एनपीके खाद
लक्ष्य - बिक्री केंद्रों पर - बफर
6800 - 349 - 0
- नोट ( खाद की मात्रा मीट्रिक टन में है।)
बोले अफसर
गेहूं बुवाई के लिए खाद, बीज पर्याप्त है। सभी खाद विक्रेताओं पर उपलब्ध है। किसानों को उन्नत प्रजाति के गेहूं बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी सप्ताह खाद की एक और माल गाड़ी आने वाली है। - डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें