फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी वर्षा और ओलावृष्टि जारी रही

विज्ञापन
नांगलसोती में शानिवार को हुई ओलावृष्टि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भारी ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन

बिजनौर, नांगलसोती/भागूवाला। नांगल तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। क्षेत्र में चौथे दिन मौसम खराब रहा। नांगलसोती क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाद वर्षा के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। ओला गिरने से संपर्क मार्ग और कई खेत सफेद नजर आए। किसानों सोमपाल, समर सिंह, राजीव कुमार, देवेंद्र ने बताया कि लगातार हो रही वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गन्ने की बुआई भी ठप है। भागूवाला तथा आसपास के क्षेत्रों में भी शनिवार की दोपहर बाद वर्षा हुई। नजीबाबाद नगर क्षेत्र तथा आसपास तड़के हल्की वर्षा हुई। बुधवार से रुक-रुककर हो रही वर्षा से जन जीवन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें