मंडावर में निर्माणाधीन मकान के बाहर रखी खिड़की गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
मंडावर के मोहल्ला मंगल बाजार निवासी याकूब के मकान का निर्माण चल रहा है। याकूब ने निर्माणाधीन मकान के लिए खिड़की लाकर मकान के बाहर खड़ी कर दी थी। बृहस्पतिवार शाम उसकी बेटी गुड़िया (6 वर्ष) मकान के बाहर ही खेल रही थी। खेलते समय उसके गले पर खिड़की गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मंडावर के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत बिगड़ती देख उसको बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर ले जाते वक्त उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।