चैंपियन बनकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
धामपुर। आरएसएम कॉलेज में महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित 47 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीतकर खिलाड़ी लौटे। सभी खिलाड़ियों, क्रीड़ा सचिव जितेन्द्र चौधरी और कोच डॉ. मनोज कुमार का भव्य स्वागत किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर स्वागत किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछली वर्ष की तरह इस वर्ष भी अधिकतम अंक प्राप्त कर आरएसएम कॉलेज धामपुर की एथलेटिक्स टीम नंबर वन पर रही और इस वर्ष भी चैंपियनशिप अपने नाम की।
प्रतियोगिता में सत्यम शर्मा ने लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल और ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल, अंकित तोमर ने 300 मीटर स्टेपल चेज में सिल्वर मेडल, कुमार ने 3000 मीटर स्टेपल चेज में ब्रांज मेडल, हिमांशु यादव ने 15 मीटर में सिल्वर मेडल एवं 800 मीटर में ब्रांज मेडल, पाली चौधरी ने हाई जंप में गोल्ड मेडल, और सूरज, हिमांशु, पंकज एवं अंशित तोमर ने 4 गुुुना 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीत कर आरएसएम कॉलेज का नाम ऊंचा किया। कृषि अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी मौर्य ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनको 2100 रुपये तरफ से प्रोत्साहन राशि दी।