फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. रेनु चौहान का किया स्वागत

विज्ञापन
धामपुर एसबीडी कालेज में डा.रेनू चौहान को सम्मानित करते प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या व अन्य। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
डा. रेनु चौहान का किया स्वागत
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी कालेज में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. रेनु चौहान का बृहस्पतिवार को कालेज की ओर से स्वागत किया गया। एमजेपी रुहेलखंड विवि की ओर से डा. रेनु चौहान को गणतंत्र परेड में यूपी और उत्तराखंड टीम कांटीजेंट लीडर नियुक्त किया गया था। इस मौके पर रेनु चौहान ने अपने अनुभवों को छात्राओं, शिक्षिकाओं और कालेज मैनेजमेंट से शेयर किया। महाविद्यालय प्रबंधक विजय अग्रवाल ने डा. रेनू चौहान को शुभकामनाएं दीं। डा. शांति शर्मा ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि शिक्षिका डा. रेनू चौहान ने महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। कार्यक्रम में फरहाना, ऊषा अग्रवाल, डा. चारू अग्रवाल, डा. अर्चना, डा. नर्गिस, डा. रेनू सिंह, डा. अदिति सिंधु, डा. पूनम रानी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें