धामपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बाॅबी और उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित निदेशक राणा प्रियंकर सिंह का कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। नवनियुक्त डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिह ने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। संचालन मण्डल अध्यक्ष राघव शरण गोयल ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान सांसद डा. यशवंत सिंह, ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, महेन्द्र धनौरिया, दीपसौरभ पार्थ, रवि चौधरी, पूर्व चेयरमैन राजू गुप्ता, लीना सिंघल, रश्मि रावल, डा. एनपी सिंह, प्रमोद राठी, सुभाष चौहान, राकेश चौधरी आदि ने विचार रखे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, महर्षि बाल्मिकी सभा, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, ब्राह्मण सभा, सर्वसमाज सेवा समिति, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, रोटरी क्लब रायल्स, इंडस्ट्रियल एरिया, सैनी समाज, हनुमत भक्ति प्रचार मंडल, सवेरा संस्था, बंधन सामाजिक संस्था, जैन समाज की ओर से स्वागत किया गया।