स्योहारा में गाजीपुर बॉर्डर से लौटे भाकियू कार्यकर्ताओं का स्वागत करते किसान।
- फोटो : BIJNOR
गाजीपुर बॉर्डर से लौटने वाले किसानों का स्वागत
स्योहारा। आंदोलन खत्म कर गाजीपुर बॉर्डर से लौटे किसानों का स्वागत किया गया।
शनिवार देर शाम गाजीपुर बॉर्डर से ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में किसानों का बुढ़नपुर व स्योहारा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। डीजे के साथ ट्रैक्टर-रैली बुढ़नपुर से स्योहारा होती हुई बहादरपुर से निकलकर गांव जटनंगला पहुंची। चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि बड़ी जीत लेकर घर वापस लौटने पर खुशी का माहौल है। एक साल 13 दिन किसानों के संघर्षों के आगे सरकार को झुकना पड़ा। सभी मांगे लिखित में सरकार द्वारा माने जाने पर किसान घर वापस लौटे हैं। आजादी के बाद इतना बड़ा आंदोलन पहली बार हुआ। समाजसेवी डॉ. मनोज वर्मा ने किसानों का हौसला बढ़ाया। अनुज बालियान, हरिराज सिंह, महेश यादव, नीतू यादव, पीतम सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, भोले, ओमवीर सिंह, कुमार पाल, प्रधान इस्लामुद्दीन, पोखर सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए। संवाद