फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस में चयनित सोमपाल का हुआ स्वागत

विज्ञापन
चांदपुर के गांव रायपुर बिज्जू निवासी पीसीएस में चयनित सोमपाल सिंह को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चांदपुर। पीसीएस 2018 के परिणाम में चयनित क्षेत्र के गांव रायपुर बिज्जू निवासी सोमपाल सिंह का गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। नानक सिंह व पुष्पा देवी के पुत्र सोमपाल का पीसीएस में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। समारोह में दिल्ली में रहते हुए भी क्षेत्र के लिए समाज सेवी में अग्रणी व हिमालय हिंदुस्तान ग्रुप मीडिया नेटवर्क के राष्ट्रीय सहसंयोजक क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी उमेश कुमार ने भी सोमपाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। धामपुर विधायक अशोक राणा, गांव चेहला निवासी समाजसेवी डा.नेतराम आर्य ने भी सोमपाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में किसान नेता किशन सिंह, मदारीपुर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेश राणा, ग्राम प्रधान शिव चरण सिंह, राजेश कुमार, रोहिताश सिंह चौहान, नरेंद्र यादव, सहदेव सिंह, पूर्व प्रधान चौधरी राकेश, संजीव पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें