फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - मांगों को लेकर तौल लिपिकों का धरना जारी

Fri, 03 Feb 2023 08:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करते तौल लिपिक।
विज्ञापन
- उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के तौल लिपिकों ने की हड़ताल
विज्ञापन

फोटो-03एनजेडबी02ए और 02बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल के तौल लिपिकों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। लिपिकों ने मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के तौल लिपिकों ने शुक्रवार को भी गांव असलमपुुर जोझा के पास धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मिल प्रबंधन से सभी तौल लिपिकों को कंपनी वेज में लेकर नियमित करने, वर्षों से कार्यरत लिपिकों का वेतन बढ़ाने, गन्ना तौलने के बाद गन्ना घटने या बढ़ने की जिम्मेदारी चीनी मिल द्वारा लिए जाने, तौल कार्य के लिए लिपिकों को बाइक माइलेज देने आदि की मांग की। इस दौरान हेमेंद्र, तेजपाल, राजकुमार, धर्मेंद्र उलास, जितेंद्र, सतेंद्र समेत कई तौल लिपिक शामिल रहे। उधर, बरकातपुर चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर पिछले दो दिनों से तौल बंद होने से किसान परेशान रहे। किसानों के खेतों में तौल के लिए तैयार गन्ना सूख रहा है।

तौल लिपिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बरकातपुर चीनी मिल के तौल लिपिकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को तहसील पहुंचा। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बरकातपुर चीनी मिल द्वारा तौल लिपिकों का शोषण किया जा रहा है। 16 वर्षों से तौल लिपिकों को बहुत कम मानदेय मिल रहा है। उन्होंने तौल लिपिकों की सभी मांगों को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गन्ना क्रय केंद्र से जुड़े किसान गन्ना लेकर चीनी मिल आ सकते है। किसानों के गन्ने की तौल की जाएगी। प्रदर्शन से मिल का कोई संबंध नहीं हैं। सरकार के आदेशानुसार तौल लिपिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं - विकास पुंडीर, गन्ना महाप्रबंधक, बरकातपुर चीनी मिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें