फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साप्ताहिक बंदी घोषित, एक दिन बंद रहेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में डीएम उमेश मिश्रा ने साप्ताहिक बंदी दिवस स्वीकृत कर दिया है। जिसके चलते अब सप्ताह में एक दिन दुकानें बंद रहेंगी। जिले के सभी कस्बों के लिए साप्ताहिक बंदी के दिन घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने अपवादों को छोड़कर साल 2023 के लिए साप्ताहिक बंदी दिवस घोषित किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र नगर पालिका व नगर पंचायत में सभी दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान बिजनौर के लिए बुधवार को साप्ताहिक बंदी और फोटो कॉपी करने वाली दुकानों के लिए रविवार साप्ताहिक बंदी दिन घोषित किया है। जबकि चांदपुर, नजीबाबाद के लिए बृहस्पतिवार, किरतपुर, स्योहारा, मंडावर, बढ़ापुर व अफजलगढ़ के लिए शुक्रवार है। इसके अलावा झालू, हल्दौर, साहनपुर, शेरकोट, नूरपुर और नगीना के लिए सोमवार है। जबकि नगीना के हैंडीक्राफ्ट उद्योग के लिए शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी दिवस घोषित किया है। नहटौर व सहसपुर के लिए मंगलवार है। धामपुर के लिए बुधवार है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में विद्युत शक्ति का उपयोग करने वाली इकाइयां मंगलवार को बंद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें