कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24-28 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है। अगले 5 दिन किसी भी खड़ी फसल में सिंचाई न करें।
बेगमपुल रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित
बढ़ती गर्मी की मार के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मेरठ का 272 था, लेकिन मंगलवार को थोड़ा कम हुआ तो 250 पर आ गया। हालांकि, अभी भी एनसीआर में प्रदूषण का स्तर सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है।
बागपत 295, गाजियाबाद 195, मुजफ्फरनगर 246 दर्ज किया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा प्रदूषित बेगमपुल रहा। यहां पर एक्यूआई 310, दिल्ली रोड 294, जयभीमनगर 233, गंगानगर 240, पल्लवपुरम 267 दर्ज किया गया।
बिजनौर जिले में आंधी-बारिश में दो लोगों की मौत, आधे जिले की बिजली गुल
बिजनौर जिले में मंगलवार की शाम तेज आंधी में तमाम पेड़ धरा शाही हो गए। बढ़ापुर थाना क्षेत्र में एक कार पर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई।
वहीं हल्दौर रोड पर भी एक बाइक सवार दंपती के ऊपर आंधी में पेड़ गिर गया। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। जिले में पेड़ गिरने की वजह से दो लोगों की मौत हुई है। सैकड़ों बिजली के खंबे और लाइनें टूट गई हैं, जिले भर के अधिकांश गांव में आंधी आने के बाद से ही बत्ती गुल है।