कालागढ़ में सवेरे आकाश में छाई काली घटा।
- फोटो : DHAMPUR
बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव, किसान चिंतित
कालागढ़। रविवार सुबह कालागढ़ में हुई बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आ गया है। वहीं गेहूं की पकी फसल पर बारिश होने से किसानों के लिए मुसीबत हो गई। कालागढ़ क्षेत्र में रविवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आकाश में काले घने बादल छा गए। जिससे बारिश की आशंका हो गई। किसान शमशुद्दीन अंसारी, रियासत हुसैन, सईद अहमद का कहना है कि खेतों में गेहूं की अभी कटाई चल रही है। यदि तेज बारिश हो जाएगी तो गेहूं को नुकसान हो जाएगा।