फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Fri, 07 Jul 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार को जिले में 15.6 एमएम हुई वर्षा
विज्ञापन

- 27 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
- 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में शुक्रवार को भी 15.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश पड़ने से मौसम सुहावना हो गया। साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। दोपहर 12 बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद बारिश रुक गई और तेज धूप निकली।

शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश हुई। दोपहर 12 बजे तक बारिश रुक-रुककर होती बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक बारिश हुई थी। शुक्रवार दोपहर तक आसमान से घटा छंट गई और धूप निकल आई। शाम तक मौसम सुहावना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जुलाई माह में दो दिन में 106.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें