बिजनौर। पिछले कई दिनों से जनपद में भीषण गर्मी हो रही थी। नौतपा की गर्मी के बाद सोमवार रात जनपद के मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाए और बिजली चमकी तथा ठंडी हवा चली। दोपहर होते होते मौसम पुराने मिजाज में आ गया। सूर्यदेव की तपिश बढ़ी, तो पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। शाम को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। मौसम खराब होते ही आम की फसल की रखवाली करने वाले किसानों को आम गिरने का डर है। कहीं कहीं बूंदाबांदी अच्छी हुुई है। बागवानों को डर है कि इस समय आंधी तूफान आ गया, तो आम की फसल को नुकसान होगा। जनपद में तेज हवा नहीं आने से आम की फसल अच्छी दिखाई दे रही है।