विश्व फेफड़ा दिवस पर विशेष
- फेफड़े कमजोर होने से टीबी, अस्थमा, सांस संबंधित बीमारी कर रह परेशान
- 150 मरीज तक रोजाना फेफड़ों की बीमारी के मेडिकल अस्पताल पहुंच रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विश्व फेफड़ा दिवस आज मनाया जा रहा है। स्वस्थ फेफड़ों से ही शरीर स्वस्थ है। कमजोर फेफड़े टीबी, अस्थमा, सांस संबंधित बीमारियों को पनहा दे रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में भी रोजाना करीब 150 मरीज तक फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के पहुंच रहे हैं। फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ हवा जरूरी है।
बढ़ता प्रदूषण और खानपान की वजह से फेफड़े प्रभावित हो रहे हैं। इससे तमाम बीमारियां शरीर में पनप रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेडिकल अस्पताल में रोजाना करीब 150 मरीज सांस, टीबी, अस्थमा संबंधित बीमारियों के पहुंच रहे हैं।
फेफड़े कमजोर होने से इंफेक्शन और कैंसर जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। वायु प्रदूषण इसका सबसे बड़ा कारण है। बढ़ती मोटर कारों की संख्या कहीं ना कहीं स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालने के लिए जिम्मेदार है। मेडिकल अस्पताल के छाती रोग विभाग में कार्यरत डॉ. तुषार सिंह और डॉ. अभिषेक का कहना है कि टीवी फेफड़ों की सबसे सामान्य बीमारी है। अस्पताल में टीबी के 60 से 70 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
फेफड़ों का ऐसे रखें ख्याल-
-धूम्रपान न करें
-बाहर जाते समय मास्क लगाए
-घरों में वायु गुणवत्ता बेहतर रखें
-फेफड़े मजबूत करने के लिए रोजाना व्यायाम करें
-नियमित रूप से फेफड़ों की जांच कारण जांच कराएं