फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य के पन्नों पर लिखा हमने इतिहास भारत का...

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य के पन्नों पर लिखा हमने इतिहास भारत का...
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहित्य संगम संस्था की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने सामाजिक परिवेश से जुड़ी रचनाएं पेश कीं।
संस्था के संरक्षक कर्मवीर और आयोजक रवींद्र कुमार की देखरेख में ग्रीन लाइट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना से शुरूहुई काव्य गोष्ठी में ‘कुमुद कुमार ने शौर्य के पन्नों पर लिखा हमने इतिहास भारत का, शस्त्र और शास्त्र से सजाया हमने इतिहास भारत का, राजेंद्र त्यागी ने नफरतों को मेरे दोस्त दिल से हटा, मैं तेरे तू मेरे दुख को बटा..., जितेंद्र कक्कड़ ने ‘दर्द जमाने का सह लेते तो सफर कैसा होता, हम तो पी लेते पर आशियाने का क्या होता..., डॉ. प्रमोद शर्मा ने ‘सारी नफरत जहां से हटा दीजिये, कोई रूठे अगर फिर मना लीजिए..., प्रदीप डेजी ने अपने आंसू पीते पीते हम प्यास बुझाना भूल गए, थोड़े से बस क्या बड़े हुए हम वक्त पुराना भूल गए..., अशोक सविता ने भावनाओं को लहूलुहान करना पड़ता है..., समेत जयपाल रसिक, भगीरथ सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार ने अपनी रचनाएं पेश कीं। कार्यक्रम में श्याम प्रकाश तिवारी और जितेंद्र कक्कड़ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें