फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध के गेटों से पानी की निकासी बंद की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांध के गेटों से पानी की निकासी बंद की गई
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध के गेटों से पानी की निकासी सोमवार को बंद कर दी गई। रामगंगा जलविद्युत गृह से विद्युत उत्पादन के लिए मात्र 3300 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। 17 अगस्त से कालागढ़ के रामगंगा बांध के गेटों से जारी पानी की निकासी को 31 अगस्त को बंद कर दिया है। अधिशासी अभियंता राजीव कपिल के अनुसार 15 सितंबर तक बांध का जलस्तर 358 मीटर तक ले जाया जाएगा। सोमवार की शाम छह बजे बांध का जलस्तर 356.630 मीटर पहुंच गया। बिजली उत्पादन के लिए 3300 क्यूसेक पानी विद्युत गृह को दिया जा रहा है। वही पानी नदी में चल रहा है। अब तक बांध से छह हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें