फोटो-11एनजेडबी06आर
नांगलसोती/नजीबाबाद। हरिद्वार भीमगोड़ा से पूर्वी गंग नहर में 15 जून के बाद पानी छोड़ा जाएगा। नहरों में पानी न होने से क्षेत्र में फसलों का सिंचाई प्रभावित है। किसान लंबे समय पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के अधिकांश किसान पूर्वी गंग नहर और उससे जुड़ी शाखाओं के पानी से फसलों की सिंचाई करते हैं। नहरों में पानी न होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसान नेताओं ने लंबे समय से सिंचाई विभाग से नहरों में पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। किसान पुष्पेंद्र सिंह, नीरज सहरावत, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र सिंह का कहना है कि गर्मी में लो वोल्टेज और विद्युत कटौती की समस्या किसानों के समक्ष आ रही है, जिस कारण किसान नलकूपों के माध्यम से फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने जल्द नहरों में पानी छुड़वाने की मांग की है।
कोट
पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ने के लिए गंगा नदी में पर्याप्त जल स्तर है। कुछ माइनरों पर सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है, जिस कारण पानी नहीं छोड़ा गया। 15 से 20 जून के बीच पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ा जाएगा - शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, हरिद्वार।