फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर का गैप भरने के लिए रोका पानी

विज्ञापन
बिजनौर : मध्य गंगा नहर के किलोमीटर 46 पर नहर की खुदाई करने के लिए लगाई गई जेसीबी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मध्य गंगा नहर का गैप भरने के लिए रोका पानी
विज्ञापन

बिजनौर। मध्य गंगा नहर परियोजना फेस टू में मुख्य नहर का गैप भरने के लिए बिजनौर बैराज से पानी रोक दिया गया है। फिलहाल नहर का ट्रायल भी बंद है। गैप की जगह पर नहर की खोदाई का काम पुलिस की मौजूदगी में शुरू कराया गया है। अब नहर की खोदाई हो जाने के बाद ही फिर से पानी छोड़ा जाएगा।
66 किमी लंबी मुख्य नहर में किलोमीटर 46 पर अमरोहा जिले के धनौरा के पास गांव फून्देड़ी के पास 70 मीटर का गैप बना हुआ था, यानि दोनों तरफ नहर बन गई थी, लेकिन 70 मीटर की दूरी में नहर की खोदाई नहीं हो सकी थी। नहर बनाने का काम जमीन अधिग्रहण की वजह से अटका हुआ था। अब प्रशासन ने अपने अधिकारों का प्रयोग कर जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। पहले प्रशासन सुलह समझौते में लगा हुआ था। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में सिंचाई विभाग के अफसरों ने गैप की जगह पर नहर खोदाई का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

नहर खोदाई के चलते बिजनौर बैराज से पानी को रोक दिया गया है। बता दें कि हाल ही में बिजनौर बैराज से पांच सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे नहर का ट्रायल किया जा सके। गैप की जगह पर नौ मीटर चौड़ी क्यूनेट बना दी गई थी। अब क्यूनेट की जगह प्रशासन ने नहर ही बनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि मध्य गंगा नहर परियोजना में 4400 करोड़ रुपये की लागत आई है। जिसमें 66 किमी लंबी मुख्य नहर है, वहीं दो शाखा नहर हैं। इसके अलावा एक हजार किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली है। इस नहर से मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाना है।
पीएम मोदी कर सकते हैं नहर का उद्घाटन
सिंचाई विभाग के सूत्रों का कहना है कि साल 2024 से पहले इस परियोजना को पूरा करना है। इसी वजह से पानी छोड़कर ट्रायल किया जा रहा है। साल 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नहर परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन

------- कोट
मुख्य नहर में ट्रायल के लिए पानी छोड़ा गया था, जिसे अब गैप पूरा करने के लिए बंद कर दिया गया है। किलोमीटर 46 पर 70 मीटर नहर का निर्माण नहीं हो सका था, जिसकी वजह से गैप बना हुआ था। अब इस जगह पर नहर की खोदाई शुरू कराई गई है। जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है - पीपी गौतम, अधिशासी अभियंता, मध्य गंगा नहर निर्माण खंड पांच

मध्य गंगा नहर के किलोमीटर 46 पर नहर की खुदाई के दौरान ग्रामीणों से वार्ता करते अधिकारी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें