कासमपुरगढ़ी में बारिश से हुआ जलभराव।
- फोटो : BIJNOR
बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग पर हुआ जलभराव
कासमपुर गढ़ी। ग्राम सीरवासुचंद, कासमपुरगढ़ी से होकर अन्य गांवों को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सोमवार सुबह हल्की बारिश से ही सड़क पर जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव सीरबासुचंद व कासमपुरगढ़ी को जोड़ने वाला बस स्टैंड मार्ग आधा किलो मीटर तक क्षतिग्रस्त है। सोमवार को हुई बारिश से मार्ग पर अनेक जगह-जगह तालाब जैसे हालात बन गए हैं। गांव के आशीष कुमार एडवोकेट का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण वर्षों से ये मार्ग नहीं बन पाया है। राजेंद्र सिंह का कहना है कि ये सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती हैं, लेकिन विभाग को वर्षों से सूचित करने के बाद भी सड़क ठीक नहीं की गई। मौलाना मोहम्मद याकूब कासमी, शाहनवाज पठान, फरीद अहमद मंसूरी ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।