फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नकटा नदी का जलस्तर बढ़ा, एमआरएफ सेंटर का एक हिस्सा ढह गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। करीब तीन वर्ष पूर्व मोहल्ला झोजियान के समीप नकटा नदी से सटी नगर पंचायत की आराजी पर एमआरएफ प्लांट लगाया गया था। बृहस्पतिवार को नकटा नदी का जल स्तर बढ़ने और भूकटाव के चलते एमआरएफ सेंटर के भवन का एक हिस्सा ढह गया। सेंटर भवन का एक कमरा और वहां बने शौचालय व स्नानगृह नदी के पानी से गिर गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना का कहना है की पूर्व में भी रेत से भरे कट्टे लगाकर पानी के कटाव को रोकने की कोशिश की गई थी। मगर, पानी के तेज बहाव से रेत के कट्टे भी बह गए। नकटा नदी पानी के जलस्तर कम होने पर इस ओर भूकटाव रोकने के प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें