फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो नदी का जलस्तर बढ़ा, खेतों में घुसा पानी

विज्ञापन
हरेवली के सड़कों पर सरपट बहता बरसात का पानी, बाइकों पर सवार होकर घरों से बाहर निकलते ग्रामीण - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
खो नदी का जलस्तर बढ़ा, खेतों में घुसा पानी
विज्ञापन

धामपुर/ शेरकोट। पहाड़ों पर हो रही बारिश से खो नदी में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। किसानों की खेतों में लहलहाती फसलें जलमग्न हो गई हैं। उधर, डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने रविवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ गांव नंदगांव, नाथाडोई, हरेवली का दौरा किया।
नायब तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक स्थानीय क्षेत्र में करीब 70-75 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। खो नदी में करीब 40 हजार क्यूसेक पानी बढ़ा है। हालांकि अभी खतरे से नीचे है। सिंचाई विभाग नदियों का पानी रोकने लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। गांव की ओर से नदी के बहाव का रुख मोड़ने के लिए क्यूनेट भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि उन्होंने हरेवली, नाथाडोई, नंदगांव का दौरा किया और नदियों की स्थिति को देखा। नदी के समाने के खेतों में पानी आने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। उनके साथ दौरे के दौरान सिंचाई विभाग के इंजीनियर राकेश भारद्वाज, हल्का लेखपाल रोहित पंवार, खिसाल अहमद ठेकेदार, प्रेम सिंह, मैथिल प्रजापति, रिंकू प्रजापति, पूर्व ग्राम प्रधान हरज्ञान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें