फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पहाड़ों पर हुई बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.60 मीटर दर्ज किया गया
विज्ञापन

खतरे का निशान 220 मीटर, कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पहाड़ों पर हुई झमाझम बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया। बिजनौर बैराज पर गंगा खतरे के निशान को छू कर बह रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से आसपास किनारे के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की अलर्ट हो गया है।

रविवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.60 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 220 मीटर है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 0.40 दूर है। इसके चलते बैराज से एक लाख 26 हजार 720 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को भी बैराज पर जलस्तर 219.50 मीटर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बसे गांवों में पानी आने की संभावना जताई जा रही है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस प्रशासन लोगों को नदियों से दूर रहने की हिदायत दे रहे हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे सुबह हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से गंगा में 81 हजार 703 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अभी गंगा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर प्रशासन की अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें