अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल में उफनती बनैली नदी।
- फोटो : BIJNOR
बनैली नदी का जलस्तर बढ़ा, लोग परेशान
अफजलगढ़। बीती रात से तेज वर्षा पड़ने के कारण माननगर शाहपुर जमाल मार्ग पर स्थित बनैली नदी में सोमवार की शाम एकाएक जलस्तर बढ़ जाने से किसानों व राहगीरों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों पिंटू सिंह, कुलमणि सिंह, शिवकुमार, चेतन कुमार आदि ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए भी उन्हें सुआवाला से होकर भुतपुरी आना जाना पड़ रहा है। नदी में करीब तीन से चार फिट पानी चल रहा है। कुछ लोग जान हथेली पर रखकर पैदल ही नदी को पार कर रहे हैं जो कभी भी खतरनाक साबित हो सकता है। किसानों को भी पशुओं के चारे आदि की समस्या पैदा हो रही है लोगों को चिंता सता रही है कि और बरसात हो गई तो उन्हें बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। संवाद