समस्याओं की बाढ़। बढ़ापुर की पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिससे वहां के लोगों के लिए समस्याओं क
फोटो
बढ़ापुर (बिजनौर)। बढ़ापुर कस्बे को उत्तरीय दिशा के कई गांवों से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पड़ने वाली पहाड़ा नदी का जलस्तर इतना बढ़ा कि ग्राम सरदारपुर छायली की गर्भवती महिला को उपचार के लिए बढ़ापुर ले जाने को नदी पार करने में मशक्कत करनी पड़ी। बढ़ापुर-सरदारपुर छायली के संपर्क मार्ग पर पड़ने वाली पहाड़ा नदी के उफान पर रहने के कारण कस्बे का मंगलवार को पूरे दिन उत्तरीय दिशा के गांवों सरदारपुर छायली, चकउदयचंद, बहेड़ी व काशीवाला आदि से संपर्क कटा रहा। इस दौरान ग्राम सरदारपुर छायली निवासी एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों महिला को बैल-बुग्गी में बैठाकर किसी तरह से नदी पार कराई।