फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर हुआ कम, लेकिन फसलें अभी भी जलमग्न

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव भूतपुरी क्षेत्र में जलमग्न गन्ने की फसल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जलस्तर हुआ कम, लेकिन फसलें अभी भी जलमग्न
विज्ञापन

अफजलगढ़। वर्षा रुकने के बाद नदियों का जलस्तर कम हो गया है लेकिन खेतों में पानी भरा होने से फसलें अभी भी जलमग्न हैं।
चार दिन से भारी बारिश के कारण क्षेत्र में बह रही रामगंगा, पीली, धारा व बनैली नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इनका पानी गांव माननगर, दल्लीवाला, भूतपुरी, मनोहरवाली, आलमपुर गांवड़ी, अलियारपुर सहित अन्य गांव के किसानों की फसलें पानी से जलमग्न हो गईं। किसान हरिराज सिंह, बह्मपाल सिंह, बलराम सिंह, नत्थू सिंह, मेघराज सिंह, गुड्डू सिंह आदि ने बताया कि वर्षा बंद होने पर इन नदियों में जलस्तर तो कम हो गया है लेकिन उनकी फसलों में अभी भी चार फिट पानी भरा है। किसानों का कहना कि यदि इसी तरह से आगे भी बारिश होती रही तो किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएगी। फिलहाल चारे में पानी भरा होने से किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट पैदा होने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें