धामपुर शुगर मिल में कर्मचारियों की चैकिंग करते मिल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंकज कुमार अग्रवाल
- फोटो : DHAMPUR
बगैर मास्क लगाने वालों को कार्रवाई की दी चेतावनी
बिजनौर, धामपुर। धामपुर चीनी मिल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ चीनी मिल में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों की चेकिंग की। अधिकारियों ने बताया कि मिल की ओर से प्रत्येक कर्मचारी को मास्क वितरित कर अनिवार्य रूप से ड्यूटी के दौरान लगाने के निर्देश दिए है। लेकिन कुछ कर्मचारी जानबूझकर मास्क लगा कर नहीं आ रहे है। ऐसे कर्मचारियों और श्रमिकों का पता लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में एक दो कर्मचारी ही बगैर मास्क के ड्यूटी करते पाए गए हैं। चेताया कि जो आदेशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग में चीनी मिल सुरक्षा अधिकारी संजीव त्यागी रहे। चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता का कहना है कि टीम की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक शिफ्ट में श्रमिकों और कर्मचारियों की चेकिंग की जाएगी।