फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग

Wed, 28 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर में  दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर चौहानान स्थित एक टाट बोरी बारदाना गोदाम में सोमवार रात अचानक आग लगने से लगभग लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वलीपुरा निवासी मुशैब का दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर यह गोदाम है। रात में अचानक आग की लपटें उठीं और तेजी से बढ़ती गईं।  सुबह आग लगने का पता चला। नगर पालिका के वाटर टैंक, नजीबाबाद और बिजनौर से आई फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुशैब के अनुसार नोटबंदी के कारण माल का उठान कम हो रहा था। इसलिए गोदाम में माल अधिक था। मुशैब के मुताबिक बारदाना सामान और लकड़ी समेत लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें