फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सर्पदंश मेें झाड़फूंक के लिए भटकते रहे और हो गई माैत

Fri, 19 Sep 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मृतक अमर सिंह उर्फ मुन्ने सैनी का फाइल फोटो स्रोत परिजन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शेरकोट। खेत में चारा काट रहे अमर सिंह उर्फ मुन्ने (60) की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना से परिवार शोक व्याप्त है।
मोहल्ला समना सराय निवासी अमर सिंह उर्फ़ मुन्ने सिंह पुत्र शोराज सिंह शुक्रवार को अपनी पत्नी सोमा देवी के साथ खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। उनके बड़े पुत्र मनोज सैनी ने बताया कि घास काटते समय अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। अमर सिंह की चीख सुनकर पास ही घास काट रहीं उनकी पत्नी दौड़कर उनके पास पहुंचीं। परिजन उन्हें बैलगाड़ी से तुरंत घर ले आए और उपचार के लिए पहले ग्राम मंधौरा ले गए। आराम नहीं हुआ तो बाद में फीना स्थित झाड़फूंक करने वालों के पास ले गए । लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बताया गया कि चिकित्सक से उपचार न लेने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।वृद्ध किसान अपने पीछे तीन विवाहित और तीन अविवाहित बच्चों का भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गया। लोगों का कहना है कि यदि उन्हें सरकारी अस्पताल में ले जाकर एंटी स्नेक इंजेक्शन लगवा दिया जाता तो शायद वृद्ध की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें