फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजाहत को युजोहोट एयरपोर्ट से लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वजाहत को युजोहोट एयरपोर्ट से लौटाया
विज्ञापन

कोतवाली देहात। यूक्रेन में फंसा कोतवाली देहात का वजाहत वतन वापसी के लिए यूक्रेन में शहर दर शहर भटक रहा है। कोतवाली देहात में वजाहत के परिजन बेहद परेशान हैं। मोहल्ला सादात निवासी डॉ. एजाज हुसैन का पुत्र वजाहत यूक्रेन के ओडेसा शहर में स्थित ओडेसा नेशनल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का चौथे वर्ष का छात्र है। यूक्रेन संकट के दौरान वह ओडेसा में फंसा है। रविवार को वजाहत ने परिजनों को फोन पर बताया था कि वह भारत आने के लिए युजोहोट एयरपोर्ट जा रहा है। यूजोहोट यूक्रेन का सीमावर्ती शहर है। डॉ. एजाज हुसैन ने बताया कि पूरा दिन वजाहत से संपर्क नहीं हो पाया। शाम के समय वजाहत ने बताया कि यूजोहोट एयरपोर्ट पर उसे यह कहकर वापस कर दिया गया है कि यहां से भारत के लिए फ्लाइट की कोई सुविधा नहीं है। इसके बाद वजाहत ने बताया कि वह ट्रेन में सफर कर रहा है। नेटवर्क न होने के कारण परिजनों से वजाहत की बात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें