फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देहात की 70 सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार

Tue, 04 Apr 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन को भेजे गए थे 120 सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव, 50 को ही मिली स्वीकृतित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। देहात की 70 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में इन प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। जिसके बाद सड़कों की बदहाली दूर हो सकेगी। हालांकि 120 प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनमें 50 सड़के ही पास हो पाई हैं।
जिले में 3500 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछा है। इसमें नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और जिला प्रमुख मार्ग से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्ग भी शामिल हैं। प्रमुख सड़कों के गड्ढे तो समय रहते भर लिए जाते हैं, लेकिन गांव के संपर्क मार्गों की हालत खस्ता है।
विज्ञापन

इसी क्रम में अबकी बार लोक निर्माण विभाग ने बड़े स्तर पर ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार किए थे। करीब 120 सड़कोें के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए। जिनमें केवल 50 प्रस्तावों की मंजूरी ही मिल सकी। इन सड़कों की मरम्मत भी कराई जा चुकी है। 70 प्रस्ताव अभी भी लाइन में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में इन प्रस्तावों की मंजूरी मिल जाएगी।

गन्ना विभाग भी कराएगा मरम्मत
पिछले दो सालों से गन्ना विभाग में सड़कों के लिए कोई बजट नहीं मिल रहा था। अबकी बार गन्ना विभाग को भी बजट मिला है। यह विभाग करीब 35 सड़कों की मरम्मत कराएगा। हालांकि बीच में बेहद खस्ताहाल हो चुकी सड़कों को गन्ना विभाग ने लोक निर्माण को सड़क सौंपने के लिए सूची भेज दी थी, जिस पर मामला फाइलों में ही अटका रहा।
विज्ञापन


वर्जन::
ग्रामीण क्षेत्र की 120 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। 50 को स्वीकृति मिलने के बाद इनकी मरम्मत करा दी गई है। बाकी प्रस्तावों को इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। - शादाब राव खान, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें