फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक कॉलेज ने बांटे औषधीय पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक कॉलेज ने बांटे औषधीय पौधे
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक आयुर्वेदिक कॉलेज ने औषधीय पौधों का किया वितरण एवं चिकित्सा शिविर लगाया।
विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल बिजनौर के द्वारा आयुष सप्ताह के पंचम दिवस पर गांव कंभौर में औषधीय पौधों का वितरण किया तथा चिकित्सा शिविर लगाया गया। गांव के पूर्व प्रधान राजपाल सिंह के माध्यम से लोगों को औषधीय पौधे जैसे अश्वगंधा, गिलोय, शतावरी, निर्गुड़ी, कुमारी, नीम, तुलसी, बेल, अमलतास, वासा, कांचनार इत्यादि पौधे वितरित किये गये। प्रोफेसर डॉ. देवाशीष व डॉ. शंभू पटेल ने पौधों की पहचान, उपयोगिता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर में चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। डॉ. मल्लिकार्जुन व डॉ. राजीव ने आहार विहार और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। डॉ. सदानंद ने बीमारियों के बचाव के लिये योग व प्राणायाम पर चर्चा की। लोगों ने अपनी जिज्ञासा रखी। स्त्री रोग विभाग से डॉ. शंक्रमा पाटिल ने महिलाओं को आयुर्वेद की विशेष चिकित्सा से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें