फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुबह दृष्यता रही शून्य, दिन के साथ चढ़ा पारा

विज्ञापन
बिजनौर में गर्म कपड़ो में लिपटकर जाते महिला और बच्ची - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। कड़ाके की ठंड में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। सुबह के समय आसमान में घना कोहरा छाया रहा। करीब छह बजे दृष्यता शून्य रही। लोगों को अपने पास का भी नहीं दिखाई दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे ही अधिकतम तापमान भी बढ़ गया। हालांकि लोगों के पूरे दिन हाथ पैर सुन रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था। सामने कुछ नहीं दिखने से लोग वाहन रोक-रोककर आगे बढ़े। वहीं धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। पूरे दिन सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। पिछले एक सप्ताह से सूरज की किरणें सही से नहीं चमक रही हैं। ठंड लोगों को खूब सता रही है। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल रही है। लोगों ने ठंड में बाहर निकलना कम कर दिया है। सुबह से ही रास्तों के पास अलाव जले हुए थे। राहगीर अलाव के पास रुककर हाथ गर्म करते हुए आगे बढ़े।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। मगर दोपहर करीब दो बजे तक अधिकतम तापमान बढ़कर 11.4 तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिन चढ़ने के साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। वहीं नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को सर्द हवा चलेगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। बादल भी छाए रहेंगे। अभी पारा बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

समय- अधिकतम तापमान
7:15- 8.0
10.40- 9.2
12.35- 10.2
1.15- 11.0
2.15- 11.4
नोट- अधिकतम तापमान मंगलवार सुबह से है और डिग्री सेल्सियस में दिया गया है।

बिजनौर में ठंड में जाते युवतियाँ और युवक- फोटो : BIJNOR

जिनौर में कड़ाके की ठंड में साइकिल पर लिपटकर जाता साईकिल सवार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें