मोदीपुरम- स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करते निशानेबाज विशाल भटनागर।
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित शूट ऑन शूटिंग स्पोर्ट एकेडमी के डायरेक्टर, कोच व राष्ट्रीय खिलाड़ी विशाल भटनागर ने जयपुर में संपन्न हुई 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। विशाल भटनागर ने बताया कि उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर मेन कैटेगरी की व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। बताया गया कि यह उनका लगातार तीसरा यूपी स्टेट स्वर्ण पदक है। इस उपलब्धि पर सभी ने उनको शुभकामनाएं दीं। संवाद