फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल और कार्तिक अंडर-19 के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल और कार्तिक अंडर-19 के लिए चयनित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के दो होनहार खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कानपुर में होने वाले अंडर-19 के ट्रायल के लिए चयन हुआ है।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार जिले के दो खिलाड़ियों का अंडर-19 के लिए चयन किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को कानपुर के कमला क्लब में 25 फरवरी को होने वाले ट्रायल में जगह दी गई है। इनमें धामपुर निवासी बल्लेबाज विशाल चौहान और कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम जंदरपुर निवासी कासिफ रजा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों खिलाड़ी अपने आधार कार्ड, दो फोटो सहित 25 फरवरी को कमला क्लब कानपुर में रिपोर्ट करेंगे। इससे पूर्व मंगलवार को इन दोनों को अपने कोच नागेंद्र कुमार सारस्वत को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें