फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हर घर जल योजना से बदहाल हुए गांव, पंचायत प्रतिनिधियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लॉक प्रमुख ने जल जीवन मिशन कार्य योजना की उदासीनता पर बुलाई बैठक
विज्ञापन


नजीबाबाद। जल जीवन मिशन योजना में पाइप लाइन डालने और टंकी निर्माण कार्य की उदासीनता से गांव की बदहाली को लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों में रोष है। ब्लॉक प्रमुख द्वारा मिशन के कार्यों से उत्पन्न स्थिति के संबंध में बुलाई गई बैठक में मिशन के अधिकारियों के न पहुंचने से पंचायत प्रतिनिधियों ने कंपनी के प्रतिनिधियों को अधिकारियों के आने तक देर शाम बंधक बना लिया।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, बीडीओ ज्योति चौधरी, एडीओ पंचायत राकेश कुमार की उपस्थिति में ड्वाकरा हॉल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र के लगभग 113 गांव की बदहाली को लेकर बैठक बुलाई गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। योजना से जुड़े प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधि महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों की ओर से बुलाई बैठक में ग्राम प्रधानों ने योजना में शामिल गांव में जेसीबी से पाइप लाइन डालने के लिए जगह-जगह सड़कें तोड़ने, टंकी निर्माण आदि कार्य को अधूरा छोड़ने, काफी समय से योजना का कामकाज ठप होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में प्राइवेट कंपनी प्रतिनिधियों अभिषेक, आमिर, विवेक त्यागी, महेश यादव और जल निगम के जेई अंकित द्वारा स्पष्ट जवाब न देने पर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों में रोष फैल गया। जल जीवन मिशन के अधिकारियों के आने तक जनप्रतिनिधियों ने प्राइवेट कंपनी प्रतिनिधियों को देर शाम तक रोके रखा।
विज्ञापन

प्रावधान के विरुद्ध जेसीबी से तोड़े संपर्क मार्ग
हर घर जल पहुंचाने की योजना में पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से गांव के मार्ग तोड़ने का प्रावधान न होने से जनप्रतिनिधियों में रोष है। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने जब कार्य से जुड़े प्राइवेट कंपनी प्रतिनिधियों से जेसीबी प्रयोग के संबंध में जानकारी की तो कंपनी प्रतिनिधि बगलें झांकते नजर आए। उन्होंने कहा कि भविष्य में पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से मार्ग नहीं तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें