फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर बारिश का पानी भरने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहे पर बारिश का पानी भरने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

नींदडू़। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से शनिवार आधी रात से सुबह तक होने वाली वर्षा का पानी अंथाई-मनकुआ चौराहे पर जमा हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, जलील अहमद, नसीम अहमद, वसीम अहमद, छुट्टन, कफील अहमद एवं मोहम्मद आसिफ आदि ग्रामीणों का कहना है कि दूरभाष केंद्र के मोहल्ले की नालियों और बरसात के पानी की निकासी नहीं होने से पानी नूरपुर-धामपुर मार्ग पर फैल जाता है। डॉमर पर पानी इकट्ठा होने से मार्ग टूटने लगा है। उन्होंने प्रशासन से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उधर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अनिल कुमार का कहना है कि इस बाबत अलग से धन आवंटित नहीं होता, पर यदि ग्राम पंचायत इस बाबत प्रस्ताव कर शासन को भेजेगी, तो पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें