बिजली ठप होने से ग्रामवासी परेशान
हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में कुछ दिन पूर्व तेज आंधी से विद्युत खंभे व लाइनों के तार टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।
क्षेत्र में करीब पांच दिन पूर्व दिन में तेज आंधी से बिजली के खंभे और तार टूटने के कारण गिर गए थे। गांव सिसौना बिजलीघर से जुड़े गांव अम्हेड़ा में करीब 600 उपभोक्ता कनेक्शन धारक है। आंधी आने से गांव के विद्युत खंभे व लाइन टूटकर गिर जाने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामवासियों राम अवतार धीमान, नरेश त्यागी, रूपचंद, उस्मान मुख्तार आदि ग्रामवासियों का आरोप है कि विद्युत आपूर्ति चालू न होने से गांव में अंधेरा छाया है। निगम के जेई गौतम कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण अम्हेड़ा और फरीदपुर सधीरन के जंगलों समेत कई स्थानों पर बिजली के खंबे क्षतिग्रस्त हो गये थे। खंभे व लाइनों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा होने पर सप्लाई चालू कर दी जाएगी।