कोतवाली देहात के ग्राम पमड़ावली टंकी निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर हंगामा करते ग्रामीण। सं
कोतवाली देहात। ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पमड़ावली में टंकी निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
रविवार शाम को ग्रामीण टंकी निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टंकी निर्माण में दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीण शैंकी चौधरी ने बताया कि टंकी निर्माण के लिए मिट्टी मिली हुई बालू प्रयोग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया की टंकी निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने के कारण कुछ दिन पूर्व दो पिलर भी गिर गए थे। इसके बाद एक जीना भी गिर गया था। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री को ट्रैक्टर-ट्राॅली में भर लिया। उनका कहना है कि इस सामग्री को कलक्ट्रेट ले जाकर जिलाधिकारी को दिखाया जाएगा। इस दौरान पिंकी चौधरी, निरुल चौधरी, जीशु, रजनीश, नीटू कश्यप, राहुल प्रजापति, भूपेंद्र, काके, रजत, मुन्नू प्रजापति मौजूद रहे।