धामपुर (बिजनौर)। खो नदी का जलस्तर बढ़ने से कांवड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद जान जोखिम में डालकर तीन कांवड़िए खो नदी पार करने लगे। मगर, बहाव तेज होने के कारण तीनों पानी में बह गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तीनों को किसी तरह पानी से निकाला। इसके बाद कांवड़ियों ने ग्रामीणों का आभार जताया। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि कांवडि़यों की सुरक्षा के लिए पुलिस को लगा दिया गया है। नगीना के पास भी पुलिस ने करनावाला-नंदगांव मार्ग पर पुल के बहने से रोक लगा दी है।