फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार की दहशत में ग्रामीणों ने रातभर दिया पहरा

Mon, 17 Jul 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। ग्राम असदपुर धमरौली में गुलदार दिखाई देने पर दहशत में आए ग्रामीणों ने पूरी रात पहरा दिया। ग्रामीणों में वन विभाग अधिकारियों की लापरवाही के प्रति भारी आक्रोश है।

गांव में एक सप्ताह पहले गुलदार ने रविंद्र कुमार की बछिया पर हमला किया और कोमल कुमार के बाग से कुत्ता उठाकर ले गया। शनिवार सुबह दो बाइक सवारों पर हमला किया। गुलदार के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर भाकियू के बैनर तले प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों की मांग पर वन अधिकारियों ने गांव में ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं, लेकिन गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया है। ग्रामीण कोमल यादव, अनुज, रविंद्र आदि ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे गुलदार गांव में दिखाई दिया। जिससे दहशत में आए ग्रामीणों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार की दहशत में वह अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। पशुओं के लिए चारा काटने के लिए समूह में जाना पड़ रहा है। सोमवार से बच्चों के स्कूल भी खुल रहे हैं। जिस रास्ते में गुलदार विचरण कर रहा है, वहां सरकारी प्राथमिक स्कूल भी है। वन दारोगा रजा बाकर का कहना है कि शीघ्र ही गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें