अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष
रेहड़। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग की है। रेहड़ क्षेत्र के बादीगढ़, हर्रावाला, दहलावाला, कासमपुरगढ़ी आदि गांवों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीण राजेश, पंकज, अनिल, विवेक, अतीक, नवाब आदि ने बताया की भीषण गर्मी के बावजूद भी दिन में कई घंटे बिजली नहीं आती है। रात में भी दो तीन बार बिजली गायब हो जाती है। ग्रामीणों ने निगम से विद्युत आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग की है। वहीं, जेई रणजीत मौर्या का कहना है कि गर्मी में तेज हवा के कारण अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। इससे आपूर्ति बंद करनी पड़ जाती है। अन्यथा जितनी बिजली मिल रही है, उसका वितरण किया जा रहा है।