फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी बीमारी से पशु की मौत पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
लंपी बीमारी से पशु की मौत पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

धामपुर। मौज्जमपुर जैतरा स्थित तिराहे पर आवारा गोवंश लंपी बीमारी की चपेट में आने से नूरपुर मार्ग पर उसने दम तोड़ दिया। ग्रामवासियों ने पशुपालन विभाग के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि पशु चिकित्साधिकारी को बीमार पशु का उपचार कराने के लिए अवगत करा दिया था, पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बताया गया कि तिराहे के पास गोवंश बीमार था। लोगों ने बीमार पशु का उपचार कराने का चिकित्सकों को अवगत कराया, पर जब कोई नहीं आया तो उन्होंने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को जानकारी दी। एसडीएम ने बीडीओ धामपुर को अवगत करा पशु का उपचार कराने का भरोसा दिया, लेकिन जब पशुपालन विभाग से एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो तब तक बीमार गोवंश की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों की लापरवाही से ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। डीएम से मामले की जांच कर लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, पशु चिकित्साधिकारी वीके कोहली का कहना है कि गोवंश के शरीर पर गांठें मिली हैं। जांच की जा रही है, उसके सैंपल ले लिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों में भूपेंद्र सिसौदिया, रामगोपाल सिंह, बिट्टू चौहान, अवनीश शेखावत, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार, राजवीर सिंह रहे। उधर, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गोवंश की सुरक्षा के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में टीकम सिंह,
विज्ञापन

मनोज चौहान , सुशील सिंह सैनी, शुभम चौहान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें