फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार के खौफ में गश्त करने को मजबूर हुए ग्रामीण

Tue, 10 Oct 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल में गश्त करती वन विभाग की टीम व ग्रामीण। स्रोत वन विभाग।
विज्ञापन
बिजनौर, अफजलगढ़। कई गांव में गुलदार दिखाई दे रहा है। ऐसे में खौफ खाए ग्रामीण वन विभाग की टीम के साथ गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव शाहपुरजमाल, महसनपुर, माननगर, भज्जावाला, खैरूल्लापुर पुर, दल्लीवाला व उदयपुर सहित अन्य कई गांवों में गुलदार नजर आ रहा है। गांव भज्जावाला, दल्लीवाली, खैरूल्लापुर में बस्ती के बीच रात में गुलदार शिकार की तलाश में पहुंच रहा है। शाहपुरजमाल बनैली नदी के पुल को गुलदार ने अपना ठिकाना बना रखा है। जिसके चलते इन गांव में वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी लाठी डंडे लेकर रात को गश्त कर रहे हैं।
वन विभाग ग्रामीणो से जहां लगातार सतर्कता बरतने को कह रहा है। ग्रामीणों में गुलदार की आमद से भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र गुलदारों को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गश्त के दौरान नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा, जगत सिंह राणा, अब्बास, मुजीब रहमान तथा ग्रामीण वीर सिंह, रूपेन्द्र, चन्द्रपाल, नितिन व दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे। रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से अकेले खेतों पर नहीं जाने और रात में सड़कों पर नहीं टहलने की हिदायत देते हुए शीघ्र गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें